झीना में हुई जमीन विवाद में मारपीट, महिला घायल , थाना में दिया आवेदन

 

अनुप सिंह

मझिआंव:- थाना क्षेत्र के खरखोता गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में महिला घायल हो गई। पीड़ित पक्ष ने मझिआंव थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं घायल महिला अमोला कुंवर को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव लाया गया। जहां पर उपस्थित डॉक्टर गोविंद प्रसाद सेठ के द्वारा उपचार के बाद गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

वहीं थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसमें कहा है कि अमोला कुंवर पति स्व. उदम उरांव एवं फुलझरिया कुंवर, पति स्व.सत्येंद्र उरांव, ललिता देवी पति सुनिल उरांव, सविता देवी पति अनिल उरांव, रेखा देवी पति शम्भू नाथ उरांव सभी ग्राम खरखोता के स्थायी निवासी हूं।   आरोप है कि कुछ दिन पहले मझिआंव थाना में आवेदन देने आए थे। उसी दौरान थाना से हरि उरांव पिता ननकू उरांव वैगरह को मकान बनाने से मना किया गया था।

वहीं आज घर में काम लगाए तो हम सभी परिवार मना करने गए तो हरि उरांव, पत्नी समरजिया देवी, पुत्र प्रदीप उरांव एवं पत्नी सुषमा देवी , बेटी दुर्गावती देवी पति उत्तम उरांव हम सभी परिवार को थाना में दिए गए आवेदन पर अपशब्द कहते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।

आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर वे लोग भागे। आरोप है कि हरि उरांव सभी परिवार मिलकर धमकी दे रहे हैं कि “अभी तो बचे हो, अब तुम लोगों को जान से मारेंगे।”

 

वहीं पीड़ित पक्ष ने थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में पूछे जाने पर मझिआंव थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।

Leave a Comment