अनुप सिंह
बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने मतदाताओं से विशेष अपील की है कि जब बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) आपके घर Enumeration Form भरवाने आएं तो उन्हें मना न करें तथा फॉर्म भरने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि मतदाता सूची को सही, शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने हेतु Enumeration Form भरना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सही और पूर्ण जानकारी प्रदान करने से ही मतदाता का नाम मतदाता सूची में बिना किसी त्रुटि के दर्ज रह सकेगा।

“गलत, अपूर्ण या भ्रामक जानकारी देने से भविष्य में मतदान के दौरान आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि BLO के आने पर फॉर्म भरने में सक्रिय रूप से सहयोग करें। यह BLO की आधिकारिक ड्यूटी का हिस्सा है।”
* BLO आपके घर आए तो उनका सहयोग करें।
* फॉर्म में अपनी सही व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पिता/पति का नाम, आयु, पता, मोबाइल नंबर आदि) दें।
* फॉर्म भरते वक़्त दी गई जानकारी को दोबारा जांच लें।

प्रखंड विकास पदाधिकारी बरडीहा, प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आगामी चुनावों में प्रखंड का कोई भी योग्य मतदाता मतदान से वंचित न रहे और मतदाता सूची पूरी तरह स्वच्छ एवं विश्वसनीय बने। उन्होंने प्रखंड के सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया से भी इस जन जागरूकता अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

