भैंस से फसल चराने के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पिता -पुत्र गिरफ्तार,भेजे गए जेल   

पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए किया था गिरफ्तार

अनुप सिंह

मझिआंव :- थाना क्षेत्र के मझिआंव खुर्द गांव के पृथ्वी चक टोला में भैंस द्वारा फसल चराने को लेकर शुक्रवार को शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में एक पक्ष की दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष का एक युवक सुजीत कुमार भी घायल हुआ। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद घायल महिला सुनीता देवी ने मझिआंव थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। आवेदन के आधार पर थाना प्रभारी अमित कुमार के निर्देश पर मझिआंव थाना कांड संख्या 68/2026, दिनांक 17 जुलाई 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त बृजमोहन राम (55 वर्ष) एवं उसके पुत्र सुजीत चंद्रवंशी (30 वर्ष), दोनों मझिआंव खुर्द, टोला पृथ्वी चक निवासी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को माननीय न्यायालय गढ़वा में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है तथा विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment