उत्पाद विभाग में कार्यरत उचरी गांव निवासी होमगार्ड जवान की हुई असामायिक निधन

 

अनुप सिंह 

मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उचरी गांव निवासी होमगार्ड जवान सुंदर देव राम उम्र लगभग 54 वर्ष पिता सुखदेव राम की असामायिक निधन हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड जवान सुंदर देव राम जिला मुख्यालय में उत्पाद विभाग में कार्यरत थे। रविवार की देर रात उनकी अचानक तबीयत खराब हुई जिसके बाद अन्य जवानों के द्वारा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं सोमवार को अचानक हालात बिगड़ते देख उन्हें निजी अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया इस दौरान लगभग 10:00 बजे होमगार्ड जवान की मौत हो गई। इसके बाद विभाग के द्वारा पोस्टमार्टम करा कर शव घर पहुंचा दिया। इधर मौत की खबर से घर के परिजनों पैर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। और इस दुखद घटना की खबर सुन गांव में कोहराम मच गया।

इस संबंध में पूछे जाने पर सुंदर देव राम के छोटे पुत्र विपिन कुमार ने बताया कि हम उत्तर प्रदेश में रहते थे सोमवार की रात घर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पापा की तबीयत खराब होने के बाद एक होमगार्ड जवान के द्वारा फोन किया गया कि उनका बीपी हाई हो गया है और अस्पताल में इलाजरत हैं। वहीं सोमवार को लगभग 10:00 बजे फोन आया कि आपके पापा की मौत हो गई। अभी पापा की नौकरी लगभग 3 साल बचा हुआ था। वहीं मिली जानकारी के अनुसार छोटे पुत्र विपिन कुमार के पहुंचने के बाद मंगलवार की सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक होमगार्ड जवान पत्नी तेतरी देवी पुत्र उमेश राम एवं छोटा पुत्र विपिन कुमार सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

Leave a Comment