प्रखंड के सभी 93 विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर प्रक्रिया शुरू

 

कांडी: -प्रखंड के सभी 93 विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन होना है जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने दिशा निर्देश जारी करते हुए एसएमसी के पुनर्गठन का शिड्यूल जारी कर दिया है।प्रखंड में 23 जुलाई से 28 जुलाई तक एसएमसी के पुनर्गठन का कार्य होगा।जिसके लिए पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किए गए हैं।जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश और राज्य परियोजना कार्यालय के पत्र के आलोक में एसएमसी का पुनर्गठन होना है।जिसके लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने का निर्देश सभी विद्यालयों के प्रभारियो को निर्देशित किया गया है।साथ हीं निर्धारित तिथि पर अभिभावकों व ग्रामीणों की उपस्थिति में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से समिति का पुनर्गठन सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब एसएमसी का कार्यकाल दो वर्षों का होगा जबकि पहले इसका कार्यकाल तीन वर्ष का होता था।बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता ने बताया कि विद्यालयों में एसएमसी के पुनर्गठन हेतु प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों को सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment