अवैध महुआ शराब भट्टी पर कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग ने 100 लीटर महुआ शराब जप्त कर 11 सौ जावा महुआ एवं उपकरण किया विनष्ट 

 

 

वन विभाग ने तीन लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई में जुटी

अनुप सिंह 

मझिआंव:- उत्पाद अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार उत्पाद टीम के द्वारा मझिआंव थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत जहर सराय में अवैध महुआ शराब निर्माण भट्ठी के विरुद्ध छापेमारी की गई। जिसमें दो अवैध तरीके महुआ शराब चुलाई जा रही भट्ठी को ध्वस्त किया गया।

इस संबंध में उत्पाद अवर निरीक्षक निर्मल मरांडी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर के जहर सराय में अवैध तरीके से महुआ शराब चुलाई जा रही भट्ठी पर छापेमारी किया गया, जिसमें 100 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया, और लगभग 11 क्विंटल जावा महुआ एवं अवैध निर्माण में उपयोगी सामग्री को मौके पर ही विनष्ट किया गया।

साथ ही मौके से फरार इस कारोबार के आरोपी प्रकाश पासवान एवं अखिलेश पासवान ग्राम रामपुर, और विनोद सिंह ग्राम जहर सराय के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत फरार अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम में उत्पाद अवर निरीक्षक निर्मल मरांडी के अलावा उत्पाद आरक्षी मुकेश सिंह ,ओमप्रकाश सिंह एवं गृह रक्षक शामिल थे।

Leave a Comment