शिक्षकों पर लगा हंगामा करने का आरोप
ब्यूरो रिपोर्ट
रमना प्रखंड के हरादाग कला पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय के प्रबंधक समिति का पूर्णगठन के लेकर दिनांक 23,07,2026 को ग्राम सभा आयोजन किया गया। जिसमे प्रखंड रमना से प्रवेक्षक सुनील कुमार सिंह और राजेश कुमार पाण्डेय के द्वारा सरकार के चिठ्ठी को पढ़कर सुनाया गया एवं सदस्य का चयन का नियम बताया गया। ग्रामीण जनता द्वारा 17 सदस्य को चयन कर लिया गया था। सदस्य का चयन कर ही रहे थे इसी बिच उत्क्रमित मध्य विधायक हरादाग कला के प्रधानाध्यापक शशिभूषण राम के द्वारा बोला गया की पूर्व से विद्यालय मे 5 लाख की टूट है इसलिए अध्यक्ष राजेश चौधरी ही रहेंगे और सभी बच्चा क्लास रूम से बाहर बुलाकर हंगामा कराने लगे और प्रधानाध्यापक के द्वारा आये प्रवेक्षक को अपने विस्वास मे लेकर बोले की जाइये चुनाव नहीं होगा हम समझ लेगे।

सभा अध्यक्ष के बिना अनुमति के बिना रद किये प्रवेक्षक चले गये। ग्रामीण जनता कितना बार आग्रह किये परन्तु प्रवेक्षक प्रधानाचार्य का बात सुन कर चले गये। ग्रामीण जनता का मांग है की नियम संगत चुनाव हो हरादाग कला के ग्रामीणों ने डीसी गढ़वा को आवेदन देकर मांग किया है कि स्कूल में अध्यक्ष का चुनाव जल्द कराई जाए। चुनाव नहीं कराने के कारण ग्रामीण में नाखुशी जाहिर देखने को मिल रहा है।

चुनाव का मांग करने वाले ग्रामीण जनता लालमोहन चौधरी, विनोद चौधरी, वीरेंदर चौधरी, रटू चौधरी, सुकुल चौधरी, बिनोद सिंह, ललू सिंह, जीतेन्द्र राम, श्रवण राम, अजय साह, अशोक चौधरी, संगीता देवी, धन्यवर्ती देवी, सीमा देवी, प्रतिमा के साथ साथ सभी ग्रामीण जनता का मांग है।

