अनुप सिंह
बरडीहा:- थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 18/26 हत्या के वारंटी एवं ओ एम केस नंबर 169/24 के फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सरसतीया में ददन यादव के इंट भट्ठा पर छत्तीसगढ़ निवासी एक मजदूर की मौत हुई थी। जिसमें ददन यादव पिता बद्रीनाथ यादव ग्राम सरसतीया निवासी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

वहीं दुसरा वारंटी OM Case No 169/24(न्यायालय) के प्रमोद कुमार उम्र 26 वर्ष शंकर रजवार ग्राम सुखनादी निवासी के खिलाफ कांडी थाना क्षेत्र की पहली पत्नी के द्वारा भत्ता को लेकर न्यायालय में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के आरोपी थाना कांड संख्या-18/26 के वारंटी ददन यादव उम्र45 वर्ष पिता बद्रीनाथ यादव ग्राम सरसतिया एवं OM Case No 169/24 के वारंटी प्रमोद कुमार उम्र 26 वर्ष शंकर रजवार ग्राम सुखनादी दोनों थाना-बरडीहा के खिलाफ माननीय न्यायालय के द्वारा गिरफ्तारी वारंट आया था जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया गया है।



