रफ्तार का कहर,,,, तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल, मझिआंव से रेफर

अनुप सिंह 

कांडी:- थाना क्षेत्र के भंडरिया गांव में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान समुद्री देवी (50 वर्ष), पति ललन पासवान, निवासी भंडरिया के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए मझिआंव समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जहां उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना में महिला की एक आंख तथा पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के संबंध में घायल महिला के पति ललन पासवान ने बताया कि मेरी पत्नी अपने घर के पास खड़ी थी इसी बीच तेज रफ्तार मोटरसाइकिल क्रमांक jh03 जी 8515 ने धक्का मार दिया। जिससे गिरकर बुरी तरह घायल हो गई।

इधर पलामू जिला मोहम्मदगंज के बीचला टोला निवासी भोला मेहता सह मोटरसाइकिल चालक पीयूष मेहता के दादा ने बताया कि उनका नाती पीयूष नारायणपुर गांव स्थित रिश्तेदार के घर से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण मोड़ (टर्निंग) पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसकी चपेट में घर के पास खड़ी महिला समुद्री देवी आ गईं। जिससे घायल हो गई है।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Leave a Comment