अनुप सिंह
बरडीहा: थाना कांड संख्या 46/26 के प्राथमिक कि अभियुक्त रोशन कुमार को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी लाल बहादुर मेहता के 23 वर्षीय पुत्र सह प्राथमिक अभियुक्त रोशन कुमार पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के एक विवाहित महिला (तीन बच्चों की मां) के साथ कई वर्षों शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बना कर रख रहा था। वहीं कुछ दिनों बाद महिला को छोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला को ससुराल वाले, और ना ही मायके वाले रख रहे हैं। वहीं महिला के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 46/26 दिनांक 17/07/26 को सुसंगत धाराओं में प्राथमिक की दर्ज की गई। वहीं प्राथमिकी अभियुक्त रौशन कुमार उम्र 23 वर्ष पिता लाल बहादुर मेहता पता ओबरा थाना बरडीहा निवासी को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार का बुधवार को माननीय न्यायालय में अग्रसरित किया गया।



