भरत पहाड़ी में आपसी विवाद में पत्नी ने पति को लाठी से मारकर किया घायल

अनूप सिंह 

गढ़वा जिले कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरत पहाड़ी में पति-पत्नी के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। स्वर्गीय सिंहासन रजवार के लगभग 30 वर्षीय पुत्र छोटू रजवार को परिजनों एवं ग्रामीणों ने घायल अवस्था में निजी वाहन से मंझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया।

 उपस्थित डॉक्टर इरसाद एवं सहयोगी संतोष कुमार के द्वारा गंभीर रूप से घायल छोटू रजवार का इलाज किया गया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए पड़ोसी भरत रजवार ने बताया कि छोटू रजवार एवं उनकी पत्नी संगीता देवी के बीच कहासुनी हुई, इसके बाद पत्नी ने छोटू रजवार पर लाठी चला दी, जिससे माथे में गंभीर चोट लगी है। जिसके बाद निजी वाहन से उपचार के लिए लाया गया है। कहासुनी किस वजह से हुई, यह पता नहीं है।

Leave a Comment