अनूप सिंह
गढ़वा:- झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर मझिआंव समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ के नेतृत्व में एवं बीपीएम शिव कुमार मंडल की देखरेख में 28 नवंबर 2026 को स्वास्थ्य मेला एवं जन-स्वास्थ्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण अभियान,क्षय रोग (टीबी) जांच, उपचार एवं पोषण पोटली वितरण, आभा कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का निर्माण, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं UDID कार्ड का निर्माण, सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं उपचार की जांच सहित नोडल पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार के द्वारा अन्य परामर्श के साथ-साथ पुरुष नसबंदी जागरूकता कार्यक्रम किया गया।


