केतार, सोन नदी ने सोमवार को छीनी दो बेटियां, चौथे दिन बाद भी एक का शव नहीं मिला 

 

श्रीनगर से सुंडीपुर तक ड्रोन और गोताखोरों से तलाश जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अनुप सिंह 

केतार;- सोमवारी का दिन था। भक्ति और आस्था लेकर पचाडुमर गांव के सैकड़ों श्रद्धालु सोन नदी में जल भरने गए थे। मां शायरी मंदिर में जलाभिषेक करना था। लेकिन उसी पवित्र जल ने दो मासूम बेटियों को अपनी गोद में समा लिया।सोमवार को हुई इस दर्दनाक घटना में गिरिवर ठाकुर की 14 वर्षीय बेटी खुशबू कुमारी और एक अन्य बच्ची गहरे पानी में चली गई थीं। ग्रामीणों की मदद से एक बच्ची को तो बचा लिया गया, लेकिन दो बेटियां लापता हो गईं।एक का शव मिला, दूसरी की तलाश जारी ।

चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया। लेकिन आज बृहस्पतिवार तक खुशबू कुमारी का कुछ आता-पता नहीं चला। आज श्रीनगर घाट से लेकर सुंडीपुर तक नदी में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। प्रशासन ने ड्रोन कैमरे की मदद भी ली। खुद SDPO सत्येंद्र नारायण सिंह, SDO मिर्घा, इंस्पेक्टर गुलाब सिंह और थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी टीम के साथ नदी किनारे मौजूद रहे।

गोताखोर घंटों तक पानी छानते रहे, पर खुशबू का शव नहीं मिला।गांव में मातम, आंखें नम घटना के बाद से पूरे पचाडुमर और आसपास के इलाके में मातम पसरा है। खुशबू के घर पर हर घंटे लोग जुट रहे हैं। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। हर कोई बस यही दुआ कर रहा है कि बेटी जल्द मिल जाए ताकि उसका अंतिम संस्कार तो हो सके।प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जब तक शव नहीं मिल जाता, सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment