रंका पुलिस ने बकरी एवं चावल चोरी बिक्री करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार भेजा जेल 

सच्चिदानंद जी

रंका: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बकरी एवं चावल चोरी खरीद -बिक्री मामले में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना कांड सं0- 120/26, दिनांक- 16.08.2026, सुसंगत धाराओं में छोटू अंसारी उर्फ हबीब अंसारी उम्र 20 वर्ष, मुस्लीम अंसारी उम्र 30 वर्ष एवं तसलीम अंसारी उम्र 25 वर्ष सभी पिता- रफीक अंसारी ग्राम बुढ़ीबीर थाना चैनपुर जिला पलामू को बकरी चोरी करने के आरोप में विधिवत गिरफ्तार कर उचित मार्गरक्षी दल के साथ माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु 17 अगस्त को भेजा है।

बताया जाता है कि छोटू अंसारी उर्फ हबीब अंसारी एवं तस्लीम अंसारी पूर्व में भी चैनपुर थाना कांड संख्या-31/2026 एवं गढ़वा शहर थाना कांड संख्या-361/2026 में बकरी चोरी करने के आरोप में जेल जा चुके हैं।

वहीं दुसरा थाना कांड सं0 – 119/26, 16 अगस्त 2026, धारा- 303(2) बी0एन0एस0 के प्रा0अभि0 अजित कुमार उर्फ आशीष कुमार उम्र करीब 32 वर्ष पिता- रामलाल राम ग्राम+ थाना रंका एवं अप्रा0अभि0 महेन्द्र कुमार कुशवाहा उम्र करीब 28 वर्ष पिता- रमेश कुशवाहा ग्राम पंचपड़वा थाना+ जिला गढ़वा को सरकारी चावल को चोरी करके खरीद बिक्री करने के आरोप में विधिवत गिरफ्तार कर उचित मार्गरक्षी दल के साथ माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु 17 अगस्त को भेजा गया है। वही सभी आरोपियों को नया एक हिरासत में लेते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Comment