नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई शिविर का आयोजन; छूटे हुए मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ बीएलओ के माध्यम से कराएं नाम दर्ज

  अनुप सिंह

मझिआंव/बरडीहा(गढ़वा):-एसआईआर (SIR) के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसी क्रम में सोमवार को मझिआंव के पुरहे एवं खरसोता, और बरडीहा के बरडीहा पंचायत भवन में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई आयोजित की गई। जहां पर मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी पलामू खरसोता में पहुंचे थे। वहीं देर शाम समाचार लिखे जाने तक पुरहे एवं खरसोता पंचायत में शिविर में नो- मैपिंग कार्य जारी था।

 

वहीं बरडीहा पंचायत की सुनवाई में कुल 80 मतदाताओं के मामलों की समीक्षा की जानी थी, जिसमें से अब तक मात्र 40 मतदाताओं द्वारा ही आवश्यक कागजात जमा किए गए हैं। इसी तरह खरसोता एवं पुरहे पंचायत में नो- मैपिंग कार्य लंबी बताया जा रहा है।

इस संदर्भ में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (77-विश्रामपुर) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मझिआंव श्रीमती कनक ने सभी संबंधित मतदाताओं से विशेष अपील की है। 

उन्होंने कहा है कि आगामी दिनों में विभिन्न पंचायतों में लगने वाले शिविरों में सभी संबंधित मतदाता अविलंब अपने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों, ताकि सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके और कोई भी योग्य मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे। इस दौरान शिविर में बीपीआरओ परमानंद प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, पंचायत मुखिया शंभू पासवान, पंचायत सचिव जयप्रकाश जयसवाल,जन सेवक सा पंचायत सचिव प्रशांत कुमार मिश्रा , बरडीहा पंचायत मुखिया पति वशिष्ठ पासवान सहित अन्य संबंधित कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment