अमवाटिकर में जलजमाव, सड़क का मिला भरोसा

उमेश कुमार 

रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित अमवाटिकर मोहल्ले में जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों की स्थिति जानने बुधवार को विधायक अनंत प्रताप देव एवं झामुमो नेता ताहिर अंसारी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।

दोनों नेताओं ने मोहल्लेवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि सड़क की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में मोहल्ले में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। 

लोगों ने सड़क निर्माण के साथ जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग रखी।

विधायक अनंत प्रताप देव ने लोगों को सड़क निर्माण कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।मोहल्लेवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

विदित हो कि अनुसूचित जाति बाहुल्य अमवाटिकर मोहल्ले में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। सड़क व जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मौके पर झामुमो कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद थे।

 

Leave a Comment