ब्यूरो रिपोर्ट
गढ़वा:- झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सीनियर लीडर सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात निधन हो गया। वे गिरिडीह स्थित अपने आवास पर थे।
सुदिव्य कुमार सोनू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी माने जाते थे। वे गिरिडीह विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे और सरकार में 4 विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे — *नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग*।

बताया जा रहा है कि निधन से कुछ घंटे पहले तक वे सक्रिय थे। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस कार्यक्रम और शनिवार को ही गिरिडीह के इस्लामिया उर्दू मिडिल स्कूल के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।
निधन की खबर मिलते ही गिरिडीह स्थित उनके आवास और अस्पताल में समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। JMM ने X पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री के निधन से झारखंड के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। वहीं इस दुखद खबर सुन विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह, एवं विपक्ष के नेताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

