विवाहित महिला अपने पति को छोड़ कर प्रेमी के संग शादी करने को तैयार, दस दिनों तक रहे हैदराबाद 

पति ने दो दिन पहले भगा कर ले जाने का थाना में दिया था आवेदन 

अनूप सिंह 

मझिआंव :- थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर के विडंडा टोला से एक विवाहित महिला अपने पति को छोड़ कर अपने गांव के ही आशिक प्रेमी के साथ भाग कर दस दिनों से हैदराबाद में रहने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति मुकेश कुमार पिता लखन भुंईया रामपुर निवासी ने बताया कि 29 अगस्त को ही मेरी पत्नी घर से भाग गई थी। इसके बाद काफी दिनों से खोजबीन किया,और इधर-उधर पता किया तो मालूम चला कि गांव के ही विशेश्वर भुइंया के पुत्र विनय भुइंया के साथ भागने का मालूम चला तो इसके बाद दो दिन पहले थाना में लिखित आवेदन दिया।

इधर आवेदन मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई, और विनय भुइंया को फोन किया गया, और महिला के साथ थाना बुलाया गया। वहीं गुरुवार को आशिक विनय कुमार एवं महिला दुर्गा देवी एवं तिनों लोगों का परिजन थाना पहुंचे। वहीं मुकेश भुइंया पुछे जाने पर कहा कि अब हम पत्नी दुर्गा देवी को नहीं रखेंगे। इसके बाद विनय भुइंया और दुर्गा देवी दोनों एक दूसरे के साथ रहने के लिए राजी हो गए।

महिला ने बताई की मुकेश के साथ 2023 में शादी हुई है, और एक भी बच्चे नहीं हैं। मुकेश हमें बराबर पड़ताड़ीत करते थे। हम अपने आशिक विनय भुइंया से लगभग एक साल से बात चीत करते थे। हम अपने आशिक विनय के साथ रहेंगे। वहीं विनय ने बताया कि हम दोनों काफी दिनों बात चीत करते थे और हम दुर्गा को अपने साथ रखेंगे। वहीं सभी के परिजनों ने आपसी सोलह समझौता करते हुए थाना में लिखित आवेदन दिया कि हम सबों को कोई कार्रवाई नहीं चाहिए, बच्चे बालिक हैं, और कुछ कह नहीं सकते हैं। जिसके बाद पुलिस द्वारा सभी लोगों से लिखित आवेदन लेकर बालिक होने और आपसी समझौते के कारण छोड़ दिया गया।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों बालिक हैं, और किसी को कोई आपत्ती नहीं है जिसको लेकर लिखित भी दिया है।

Leave a Comment