योग स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र, नियमित अभ्यास से दिनचर्या में आया बदलाव

 

मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन परिसर में मॉर्निंग वॉक, योग व प्राणायाम का नियमित आयोजन

अनूप सिंह 

मोहम्मदगंज(पलामू): स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए नियमित योग एवं प्राणायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन परिसर में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक, योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है। सुबह के समय लोग उत्साह के साथ इसमें शामिल होकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दे रहे हैं।

योग समिति के शिक्षक सुनील मेहता प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को उपस्थित होकर प्रतिभागियों को योग एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण देते हैं। सप्ताह के शेष पांच दिनों में समिति के अन्य सदस्य नियमित रूप से योगाभ्यास जारी रखते हैं। योग के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रतिदिन नए लोग भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से इस समूह से जुड़ रहे हैं।

शिक्षक सुनील मेहता ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। नियमित योग और प्राणायाम शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने की अपील की।

नियमित योगाभ्यास में जगलाल राम, मथुरा प्रसाद, विमल राम, दीपू लाल अग्रवाल, डॉ. शंभू प्रसाद, छोटेलाल, राकेश वर्मा, पंकज कुमार, अनिल मेहता, अनूप कुमार समेत अन्य लोग शामिल हो रहे हैं।

Leave a Comment