मझिआंव गायत्री शक्तिपीठ में भाद्रपद पूर्णिमा पर दो कुंडीय हवन यज्ञ संपन्न

अनूप सिंह 

मझिआंव(गढ़वा):- नगर पंचायत स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर दो कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार में स्थापित अखंड दीप के 100 वर्ष पूर्ण होने एवं माता भगवती देवी शर्मा के महाप्रयाण दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। यज्ञ में कर्मकांड ब्रह्मवादिनी टोली की श्वेता कुमारी ने संपन्न कराया, जबकि भजन धर्मशीला देवी ने प्रस्तुत किया और नाल वादक के रूप में परिव्राजक शैलेंद्र सिंह रहे। पहले कुंड के मुख्य यजमान प्रखंड उप समन्वयक देवमुनि विश्वकर्मा एवं उनकी पत्नी फुलझरी देवी रहे, वहीं दूसरे कुंड पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रखंड समन्वयक बेचन राम व उनकी पत्नी सारो देवी ने पूजा की।

पूरा कार्यक्रम गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर धर्मशीला देवी द्वारा प्रस्तुत भजन “मिलता है सच्चा सुख केवल गुरुदेव तुम्हारे चरणों में” और “शांतिकुंज गुरुकुल है पावन” ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में महिला मंडल की प्रखंड संयोजक सुनीता चौरसिया, रानी देवी एवं धाना देवी द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी, युवा मंडल के जिला समन्वयक बिरेंद्र सोनी, युवा मंडल के प्रखंड समन्वयक अशोक गुप्ता, प्रखंड मीडिया प्रभारी मनोज कुमार दुबे, महिला मंडल की प्रखंड उप समन्वयक संतोषी देवी, बंशी प्रसाद, संस्कार शाला के शिक्षक अनूप कुमार एवं उमाशंकर, पारस मिस्त्री सहित काफी संख्या में श्रद्धालु एवं गायत्री परिजन उपस्थित थे।

Leave a Comment