कांडी के नए बीडीओ-सीओ राजेश कुमार ने ग्रहण किया पदभार, सेवानिवृत हुए निवर्तमान बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय

अनूप सिंह

कांडी: प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय के सेवानिवृत्त होने के बाद बुधवार को नए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने पदभार ग्रहण किया।          पदभार ग्रहण करने के बाद राजेश कुमार ने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को सही ढंग से धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिलने पर कांडी प्रखंड का विकास और बेहतर तरीके से किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रखंड और अंचल के सभी कर्मियों के साथ मिल-जुलकर कार्य करते हुए जनता की सेवा करना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और जरूरतमंद लोगों तक उनका लाभ पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

पदभार ग्रहण करने के बाद राजेश कुमार ने प्रखंड के सभी कर्मियों के साथ बैठक की और उनसे परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कर्मियों से प्रखंड क्षेत्र में संचालित योजनाओं और कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही प्रखंड का समग्र विकास संभव है। मौके पर उपस्थित, बीपीओ, कमलेश कुमार, प्रखंड ऑर्डिनेटर उमंग पांडेय, प्रधान संजय कुमार सक्सेना ,देवेंद्र कुमार, शाहिद अंसारी ,अभिषेक कुमार, धीरज पांडेय,रहीम अंसारी,,कांडी मुखिया विजय राम, सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Leave a Comment