खजुरी अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने का लगा आरोप, पांच दर्जन से अधिक लाभुकों ने आपूर्ति पदाधिकारी से की शिकायत

 

आपूर्ति विभाग कौन पदाधिकारी के जिम्मे है, और नहीं है है तो बिना पदाधिकारी के आपूर्ति विभाग अभी महिनों से कैसे चल रहा है?

 

अनूप सिंह 

    मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित खजूरी गांव में सरस्वती स्वयं सहायता समूह एवं लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के डीलर पर लाभुकों ने एक से चार माह तक का राशन नहीं देने और राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर करीब पांच दर्जन लाभुकों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर जांच कर बकाया राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।

लाभुकों का आरोप है कि डीलर द्वारा राशन वितरण के नाम पर ई-पॉश मशीन में उनका अंगूठा लगवा लिया जाता है, लेकिन राशन नहीं दिया जाता। लाभुकों ने बताया कि डीलर द्वारा तराजू पर पत्थर रखकर वजन करने का दिखावा किया जाता है और अंगूठा लगवाने के बाद आजकल करते हुए राशन नहीं दे रहे हैं। राशन गोदाम से मिलने की बात कहकर टाल-मटोल कर रहे हैं।जब लाभुक गोदाम पहुंचते हैं तो वहां बताया जाता है कि संबंधित डीलर पहले ही राशन का उठाव कर चुका है।

लाभुकों ने यह भी आरोप लगाया कि राशन वितरण के दौरान प्रति लाभुक 2-10 किलो तक राशन की कटौती की जाती है। कई लाभुकों ने बताया कि उन्हें जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर माह का राशन अब तक नहीं मिला है। राशन मांगने पर कथित रूप से डीलर द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए कहा जाता है कि राशन नहीं मिलेगा, जहां शिकायत करना है कर दें।

लाभुकों का कहना है कि राशन नहीं मिलने से गरीब परिवारों के सामने खाद्यान्न का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने आपूर्ति विभाग से पूरे मामले की जांच कराने, ई-पॉश मशीन में दर्ज वितरण की जांच करने तथा जिन महीनों का राशन नहीं मिला है, उसका अनाज उपलब्ध कराने की मांग की है।

शिकायत करने वालों में वार्ड सदस्य बालमुकुंद मेहता, रेखा देवी, प्रतिमा देवी, धीरज पाल, कंचन देवी, खुशबू कुमारी, सत्यवंती देवी, कलावती देवी, प्रमिला देवी, रुक्मिणी देवी, रीना देवी, मंजू देवी, देवंती देवी, रवीना देवी, सरिता देवी, आशा कुमारी और कुलवंती देवी सहित करीब पांच दर्जन लाभुक शामिल हैं।लाभुकों ने मामले में विभागीय स्तर पर निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।

    इस मामले में पूछने पर बीडीओ सह सीओ श्रीमती कनक से पूछने जाने पर कहीं की प्रखंड आपूर्ति विभाग कौन पदाधिकारी के जिम्मे है तो उन्होंने बताई कि अभी किसी के पास नहीं है। नये बीसीओ अजीत कुमार यादव थे जो अभी न्यायलय के निर्देश के बाद करोबार देखेंगे , वहीं बीडीओ मैडम के पास भी इसका लौगिंग नहीं है, और ना ही बीडीओ के पास ही है।

    अब विडंबना यह है कि आपूर्ति विभाग कौन पदाधिकारी के जिम्मे है, और नहीं है है तो बिना पदाधिकारी के आपूर्ति विभाग अभी महिनों से कैसे चल रहा है, ग्रामीण जनता इस विभाग से संबंधित किनके पास फरियाद लेकर प्रखंड में जाएगी।

Leave a Comment