आदिवासी समाज के अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बरडीहा में गठित हुई 25 सदस्यीय कमेटी

स्वास्थ्य केंद्र और एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता:गिरजा नंदन उरांव

अनूप सिंह

बरडीहा:- अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की गढ़वा जिला इकाई के तत्वावधान में पर्यवेक्षक गिरिजा नंदन उरांव की देखरेख में बरडीहा प्रखंड कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें आदिवासी समाज के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक एकजुटता और जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से 25 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से भोला सिंह खरवार को अध्यक्ष, अशोक सिंह खरवार को उपाध्यक्ष, गीता उरांव को सचिव तथा सुरेंद्र सिंह खरवार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, कार्यकारिणी सदस्यों में सोनू उरांव, प्रमोद उरांव, विकेश सिंह खरवार, पप्पू उरांव, जगन्नाथ कोरबा, सुदामा कोरवा, प्रमोद सिंह खरवार, भरत सिंह खरवार, सकेंद्र उरांव, वीरेंद्र सिंह खरवार, अजय उरांव, संजुक्ति उरांव, नंदू राम, मुद्रिका सिंह खरवार, इंद्रजीत सिंह खरवार, दिनेश उरांव, शिव उरांव, संतोष सिंह खरवार, संजय सिंह खरवार, बिंदु सिंह खरवार, रामरती उरांव एवं रामलाल उरांव को शामिल किया गया।

इस अवसर पर पर्यवेक्षक गिरिजा नंदन उरांव ने कहा कि आदिवासी विकास परिषद का गठन केवल एक संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनजातीय समाज को सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सशक्त बनाने की पहल है।

उन्होंने ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव के द्वारा 1967-68 में इस संगठन बनाया गया था। इस संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पुर्व शिक्षा मंत्री श्री गिता श्री उरांव के द्वारा संचालित किया जा रहा है। वहीं संगठन के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार बरडीहा प्रखंड में कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य आदिवासी बहुल क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलवाना, बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और एंबुलेंस सेवा सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन एवं सरकार के समक्ष आवाज उठाना है।

उन्होंने कहा कि परिषद संविधान प्रदत्त अधिकारों के संरक्षण, जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं के संवर्धन, शिक्षा के प्रसार और आजीविका के साधनों को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेगी। साथ ही समाज में व्याप्त चुनौतियों के समाधान के लिए आपसी भाईचारा, सहयोग और एकजुटता को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाजहित में जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने की अपील की।

चुनाव में आदर, सेमरी, नावाडीह, लेवाटांड़, सुखनदी, बंजारी, जीका, बरडीहा एवं ओबरा गांवों से सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment