थाना प्रभारी राहुल सिंह ने स्कूल में लगाई जागरूकता की क्लास, बच्चों को बताए यातायात नियम, नशे से दूरी, गलत संगति से बचने और डायल -112 ,1930 का उपयोग करने का दिया संदेश 

अनूप सिंह 

बरडीहा(गढ़वा):- थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण के साथ-साथ विद्यार्थियों को जागरूक कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की है। सोमवार को बरडीहा थाना प्रभारी राहुल सिंह ने राजकीय मध्य विद्यालय कौवाखोह पहुंचकर स्कूली बच्चों के साथ संवाद किया,और उन्हें यातायात नियमों के पालन समेत कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।

थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बच्चों को सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसके साथ ही बच्चों को नशे से पूरी तरह दूर रहने तथा गलत संगति में नहीं पड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि अच्छी संगति और सकारात्मक सोच बच्चों के भविष्य को बेहतर दिशा देती है।

राहुल सिंह ने आपात स्थिति में डायल-112 की सुविधा के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात परिस्थिति में घबराने के बजाय पुलिस की मदद ली जानी चाहिए। जिसको लेकर 112,1930 नंबर पर तुरंत कॉल करें। ताकि समय रहते पुलिस आपके पास पहुंचे और सहायता करे। साथ ही बच्चों को साइबर अपराध सहित विभिन्न प्रकार की असामाजिक गतिविधियों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने ने यह भी कहा कि कोई भी दुर्घटना पर सबसे पहले घायल हो पहुंचाने के लिए 108 पर तुरंत कॉल करें।

पुलिस की इस पहल से विद्यालय के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। थाना प्रभारी का विद्यालय पहुंचकर बच्चों से सीधे संवाद करना पुलिस और समाज के बीच विश्वास मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस दौरान प्रधानाध्यापक अशोक कमलापुरी, अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह उर्फ लाला सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Comment