दुर्गा पूजा को लेकर कांडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

अनूप सिंह 

कांडी (गढ़वा):- दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कांडी थाना परिसर में बुधवार को थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार ने की। इस बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य तथा अलग-अलग पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

बैठक में बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार ने कहा कि सरकार के द्वारा दिए गए गाइड लाइन के अनुसार ही चलना है। डीजे पर पुर्णत: प्रतिबंध है। भाई चारे के साथ हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाना है। सभी त्योहार की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोई भी अप्रिय घटना से पहले जानकारी मिलते ही पुलिस एवं दंडाधिकारी को सूचना दें।

बैठक के दौरान आगामी दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र की तैयारियों, विधि-व्यवस्था, आपसी समन्वय एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह की ओर से पूजा समितियों के पदाधिकारियों से अपील की गई कि वे पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि से बचें, जिससे क्षेत्र में तनाव या विवाद की स्थिति उत्पन्न हो।

बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ को नियंत्रित करने, जुलूस एवं विसर्जन के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को लेकर चर्चा की गई।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है। सभी समुदायों के लोगों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा संदिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को देने की अपील की गई।

 

पूजा समितियों के पदाधिकारियों से भी कहा गया कि वे अपने-अपने पूजा पंडालों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती करें तथा प्रशासन एवं पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें। बैठक में यह भी जोर दिया गया कि पूजा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सभी पक्षों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सहयोग करना होगा।

जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। सभी लोगों ने मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।

 

बैठक के अंत में थाना प्रभारी ने सभी पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से अपील की, कि वे आपसी समन्वय और सहयोग के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन करें, ताकि रमना थाना क्षेत्र में पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द का माहौल कायम रहे।

 

Leave a Comment