जपला-मोहम्मदगंज पथ पर सड़क हादसे में दो युवक घायल, हुसैनाबाद अस्पताल में इलाज जारी

अनूप सिंह 

मोहम्मदगंज (पलामू):- जपला-मोहम्मदगंज मुख्य पथ पर भजनिया स्थित बायोडीजल पेट्रोल पंप के पास बाइक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान पांडू थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी 15 वर्षीय आदित्य ठाकुर, पिता बसंत ठाकुर, तथा मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया निवासी 18 वर्षीय जय गुरु उर्फ चिरकुट, पिता सूरजदेव शर्मा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक कांडी की ओर से आ रहे थे। पीछे से तेज गति से आ रही अनियंत्रित बाइक ने धक्का मार दिया और फरार हो गया जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर एक पोल से टकरा गई। बताया गया कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और पेट्रोल पंप पर तेल लेने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल हुसैनाबाद अस्पताल पहुंचाया। वहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।

Leave a Comment