अनूप सिंह
कांडी, 10 अक्टूबर 2026। आईपीआरपी माहुली आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा का आयोजन शनिवार को माहुली CLF परिसर में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ं मिशन से जुड़े अधिकारियों एवं महिला समूहों की प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख पिंकू पांडेय, बीडीओ राजेश कुमार, थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह जिला परिषद प्रतिनिधि नेहा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य (BDC) अभिनंदन शर्मा, मुखिया कौशल्या देवी, BPM विक्रांत कुमार, CC सत्येंद्र चौधरी, LH BRP ममता देवी, CIF मैनेजर नशीमा खातून सहित दीपांजलि देवी, रूबी देवी, अनीता देवी एवं किरण कुमारी उपस्थित रहीं।

वार्षिक आमसभा के माध्यम से समिति के कार्यों की समीक्षा, महिलाओं की आजीविका को मजबूत करने, स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी तथा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस तरह की आमसभाएँ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा सामूहिक विकास को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों ने महिलाओं की भागीदारी और आजीविका से जुड़ी गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया।



