मोहम्मदगंज में गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, कोयल नदी से उठाया गया जल

अनूप सिंह 

मोहम्मदगंज (पलामू):- शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, भीमनगर मोहम्मदगंज की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ पूजा समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने फीता काटकर किया।

कलश यात्रा में महिला, पुरुष एवं बच्चे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे और माता रानी के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा पंडाल से यात्रा शुरू की। यह यात्रा स्टेशन रोड, देवीधाम मंदिर, भरतगढ़, रविवारीय बाजार, ठाकुरबाड़ी मंदिर, मेन रोड, बीचलडीह, शिलापर एवं सिंचाई कॉलोनी होते हुए भीम चूल्हा शिव मंदिर परिसर पहुंची।

वहां आचार्य सृष्टिकांत मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं को पवित्र कोयल नदी का जल कलश में भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर वापस पूजा पंडाल पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किए गए। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र माता रानी के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।

इस मौके पर यजमान रविशंकर सिंह, संजय कुमार एवं प्रेम कुमार के अलावा दीपू लाल, प्रेम सिंह, पंकज कुमार, सिद्धार्थ कुमार, मनोज चौरसिया, महेश चौरसिया, अनु सिंह, रौशन कुमार, भोलू, प्रभात, सुभाष, हरिओम, हिमांशु, अमन, पिंटू, बुंदुल, रोहित सिंह, चंदन एवं छोटेलाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Comment