मझिआंव मुख्य बाजार  के ब्लॉक रोड में बाबा केशव नारायण, नगर पंचायत अध्यक्ष, थाना प्रभारी ने कपड़ा दुकान का  किया उद्घाटन

अनूप सिंह 

मझिआंव (गढ़वा):नगर पंचायत क्षेत्र के ब्लॉक रोड में सोमवार को कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। अर्जुन प्रसाद एवं मनोज प्रसाद की कपड़ा दुकान का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी श्री श्री 1008 श्री बाबा केशव नारायण दास एवं थाना प्रभारी अमित कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर महंत केशव नारायण दास ने विधिवत पूजा-अर्चना कर दुकान के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा कि ब्लॉक रोड में इस तरह के प्रतिष्ठान खुलने से स्थानीय लोगों को अच्छे कपड़े उचित दाम पर उपलब्ध होंगे और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने दुकान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापार में ईमानदारी ही सफलता की कुंजी है।

दुकान के प्रोपराइटर अर्जुन प्रसाद एवं मनोज प्रसाद ने कहा कि इस दुकान में सभी प्रकार की फैंसी, ब्रांडेड सहित अन्य डिजाइनों का कपड़ा ग्राहकों के लिए उचित मुल्य पर उपलब्ध है।

इस मौके पर अर्जून प्रसाद,मनोज प्रसाद,मयंक कुमार ,संयम सिंह, लक्ष्मण सिंह,संजय कमलापुरी,पवन कुमार, संत कुमार पांडेय ,अशोक कमलापुरी , सत्येंद्र सिंह , पिंकू सोनी, वीरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment