
अनुप सिंह
मझिआंव :- प्रखंड के ग्राम रानीताली में भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार संस्था अग्रगती के सीएफएल कोऑर्डिनेटर गुरूदेव विश्वकर्मा द्वारा आदिवासी एवं परहिया ग्रामीणों के साथ वार्ड सदस्य मीना देवी की अध्यक्षता में बैठक कर वित्तीय साक्षरता की जानकारी दिया गया। इस संबंध में गुरुदेव विश्वकर्मा ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य “हर पेमेंट “डिजिटल अभियान के तहत” भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वार्षिक रूप से ”डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह (डीपीएडब्लू) का आयोजन जिले के सभी केन्द्रो द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल भुगतान प्रणालियों को सुरक्षित एवं सूचित उपयोग को बढ़ावा देना है। डिजिटल पेमेंट्स जागरूकता सप्ताह 2026 के दौरान आयोजित मल्टीमीडिया जन-जागरूकता अभियान (पीएसी ) का मुख्य संदेश यह है ‘‘थोड़ा ध्यान से ‘’। साथ हीं इस अभियान के अंतर्गत चार प्रमुख परिदृश्यों को प्रसारित किया गया है। जिसमें भुगतान प्राप्त करने के लिए आपको क्यूआर कोड स्कैन करने या पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती है।ओटीपी,पिन या पासवर्ड किसी के साथ कभी साझा न करें। ‘बहुत अच्छा लगने वाले’ ऑफ़रों के झांसे में न आएँ।भुगतान करने से पहले राशि और प्राप्तकर्ता का नाम दुबारे जाँच करें इस संदेश का उद्देश्य भुगतान करते समय,लिंक या ऑफ़र पर क्लिक करते समय थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर देना है। जैसे – ‘‘अविश्वसनीय ऑफ़र थोड़ा ध्यान से’’। 
साथ हीं श्री विश्वकर्मा द्वारा बैंकिंग से सम्बंधित अन्य विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की ग्रामीण क्षेत्रों में सीधे-साधे भोले-भाले लोगों के साथ साइबर क्राइम एवं फ्रॉड कॉल के माध्यम से ठगी का शिकार बनाया जा रहा है ऐसे में इससे बचना हम लोगों की अपने जवाबदेही एवं जिम्मेवारी है साथ हीं इससे बचने के उपाय भी बताया गया इसके साथ-साथ केवाईसी री-केवाईसी एवं सी-केवाईसी इत्यादि की विस्तृत जानकारी देकर उपस्थित ग्रामीणों को आरबीआई द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1930 एवं बैंकिंग लोकपाल से शिकायत हेतू 14,448 एवं सी-केवाईसी जानने के लिए हेल्पलाइन नंबर 7799022129 उपलब्ध करवाया गया।
इस बैठक में वार्ड सदस्य एवं उपस्थित ग्रामीणों ने संस्था द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को सराहना किया और इसी तरह के कार्यक्रमों को सुदूवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को जानकारी देने के लिए आग्रह किया इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित झारखण्ड ग्रामीण बैंक के एफएलसी राजीव कुमार दूबे,सीमा देवी,रंजना कुमारी,विजय सिंह,जय सिंह, यमुना सिंह सहित दर्जनों सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीण जनता उपस्थित थे।



