विष्णु गुप्ता
बड़कागांव (हजारीबाग): बड़कागांव पश्चिम पंचायत अंतर्गत 15 नंबर चौक में ‘श्री राम सेवा रामनवमी पूजा समिति’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नरेंद्र राम ने की। बैठक में आगामी रामनवमी महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने और भव्य झांकी निकालने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामनवमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई:
अध्यक्ष: सोनू कुमार
सचिव: उपेंद्र कुमार राम
कोषाध्यक्ष: गुड्डू सोनी
समिति को विस्तार देते हुए अन्य सदस्यों को भी विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया:
उपाध्यक्ष: लालू कुमार तुरी
उपसचिव: राजकिशोर सोनी
उपकोषाध्यक्ष: अरुण कुमार
संगठन मंत्री: विक्की कुमार, अलेक्स कुमार, रंजीत कुमार एवं अमर कुमार
मनोरंजन मंत्री: लालू कुमार, सावन कुमार, कृष्ण कुमार एवं आकाश कुमार
पूजा प्रभारी: विकास कुमार उर्फ विपिन कुमार
संरक्षक: नरेंद्र कुमार राम, मुकेश कुमार तुरी एवं लल्लू गुप्ता
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि इस बार रामनवमी पर निकाली जाने वाली झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। अनुशासन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूजा संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी गई।



