उमेश कुमार
रमना: दशहरा पर्व को लेकर गुरुवार को एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व में तीन थाना प्रभारी के साथ फ्लैग मार्च निकाली गई। रमना, बगौंधा, गोसाईंबाग, बाजार सहित मुख्य पथ में फ्लैग मार्च किया। थाना आदित्य कुमार नायक ने रमना थाना से मार्च निकाला गया। मार्च में पुलिस बल के जवान शामिल थे। बंशीधर नगर थाना प्रभारी अविनाश राज बंशीधर नगर परिसर से निकला मार्च विशुनपुरा थाना प्रभारी दीपक मौर्य के साथ, बांयी बांकी मोड़, मुख्य पथ रमना थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने सर्वेश्वरी चौक, हरिगणेश मोड़, बाजार, शहीद भगत सिंह चौक, बगौंधा, गोसाईंबाग समेत मुख्यालय के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया गया।

रमना थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने लोगों से शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। लोग अफवाहों से दूर रहें। प्रमुख जगहों पर पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। विभागीय तैयारी पूरी कर ली गई है।

मेले के दौरान कड़ी चौकसी बरता जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। छेड़खानी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूजा कमेटियों को अपने स्तर पर वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया गया है। फ्लैग मार्च में एएसआई राकेश कुमार सिंह ,संजय पासवान , अवधेश उपाध्या, अमरेश यादव सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।



