अवैध रूप से महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान में सुखनदी में 400 किलो जावा महुआ एवं उपकरण किया गया विनष्ट 

अनूप सिंह 

गढ़वा: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बरडीहा थाना प्रभारी श्री राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखनदी सहित अन्य गांवों में में छापामारी अभियान चलाया गया। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया इस छापामारी के दौरान सुखनदी गांव के जंगल में अवैध शराब निर्माण के उद्देश्य से रखा गया करीब 400 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही निर्माण सामग्री एवं भट्ठी के साथ जावा महुआ को विनष्ट कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अवैध महुआ शराब कारोबारी फरार हो चुके थे।

पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि थाना अंतर्गत अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment