
ब्यूरो रिपोर्ट
रांची, 13 मार्च झारखंड विधानसभा में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शुक्रवार को रिक्शे से विधानसभा पहुंचे।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी खुद रिक्शा चला रहे थे। जबकि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रिक्शे में बैठी थीं और उनके हाथों में विरोध से जुड़ी तख्तियां थीं। तख्तियों पर पेट्रोल डीजल की मार, जनता हो रही लाचार और महंगी गैस-महंगा तेल, आम आदमी हुआ फेल जैसे नारे लिखे थे।



