रन फॉर यूनिटी के अवसर पर मोहम्मदगंज थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथ

 

थाना प्रभारी नारायण सोरेन के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प

अनूप सिंह 

मोहम्मदगंज (पलामू):- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार की शाम मोहम्मदगंज थाना परिसर में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी नारायण सोरेन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के साथ-साथ आपसी भाईचारा एवं सद्भावना को मजबूत करने की शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि देश की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक एकता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा नागरिकों के बीच एकता और सौहार्द का संदेश पहुंचाएंगे।

थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की एकता और अखंडता के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए हमें जाति, धर्म और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने समाज में एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।कार्यक्रम में एसआइ बाल कृष्ण,एएसआई अनिल नायक,प्रदुमन पासवान,बुध्धु उरांव,कयामुद्दीन अंसारी समेत पुलिस जवान ने भाग लिया।

Leave a Comment