दोनों थाना में ईद रामनवमी एवं सरहुल को लेकर शांति समिति की बैठक

 

ईद, रामनवमी एवं सरहुल का त्योहार भाईचारे के साथ मनाएं:-नीरज कुमार

अनूप सिंह

मझिआंव:बरडीहा थाना परिसर में ईद, रामनवमी एवं सरहुल त्योहार को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में नीरज कुमार द्वारा त्योहार आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह,अंचल पदाधिकारी राजेश कुमार,प्रमुख,मुखिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे । डीजे सहित अन्य कई बातों पर चर्चा की गई।

इधर मझिआंव थाना परिसर में भी शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक ब्रिज कुमार द्वारा की गई। पुलिस निरीक्षक द्वारा सभी धर्म वलंबियों को अपने-अपने त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो,राधा कृष्ण मंदिर के महंत बाबा केशव नारायण दास, युवा समाजसेवी आशीष कुमार दुबे उर्फ चिंटू दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment