पलायन मजदूर कि पतरातु में हुई असामायिक निधन,शव पहुंचते ही मचा कोहराम

उमेश कुमार

रमना – भागोडीह पंचायत के झुरहा टोला के मजदूर का पतरातू में मजदूरी के क्रम में मृत्यु हो गया। मजदूर के मृत्यु कि सुचना मिलते ही परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। जानकारीनुसार भागोडीह पंचायत के झुरहा टोला निवासी रामदास चंद्रवंशी के 46 वर्षीय पुत्र ललन चंद्रवंशी का मृत्यु पतरातू में गत रात्रि हो गया, गत दिनों ही मजदूर ललन चंद्रवंशी अपने घर कि दयनीय माली हालत के चलते मजदूरी करने गये थे, कुछ दिनों तक सब सामन्य था पिछले दो दिनों से उनके पेट में दर्द हो रहा था, जिसका दवा कराया था इसी क्रम में शुक्रवार कि रात्रि में अचानक से पेट दर्द बढ़ गया, ईलाज के लिए साथी मजदूर चिकित्सक के पास पहुँच पाते इसी क्रम में उनका मृत्यु हो गया।मृतक घर का एकलौता कमाने वाला था, जिसके तीन पुत्री और एक पुत्र है। गत वर्ष ही दो बालिग़ पुत्रीयो कि शादी किये थे और अब दो नाबालिक बच्चे के परवरिश का भार मृतक के पत्नी पर हो गया। असमय ललन चंद्रवंशी कि मृत्यु से उनके पत्नी एवं नाबालिक पुत्र पुत्री का पालन पोषण कैसे होगा कौन करेगा इनका देखभाल इस बात कि चर्चा सभी ग्रामीणों कि जुबां पर था।

शनिवार के शाम में मृतक का शव घर पहुंचा शव पहुँचते ही परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया।

Leave a Comment