अनूप सिंह 
मझिआंव:- मझिआंव नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा देवी के तीसरी बार पदभार संभालने के बाद पहली बार नगर पंचायत कार्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यालय परिसर में पहुंचते ही कर्मचारियों ने फूल-माला एवं बुके से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूरे कार्यालय का माहौल उत्साह और खुशी से भरा नजर आया।
सुमित्रा देवी ने सभी कर्मचारियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर तीसरी बार विश्वास जताया है, जिसे वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगी।उन्होंने नगर के विकास, स्वच्छता,पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।
इस दौरान कार्यालय कर्मियों ने भी उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता जताई।इस दौरान सुमित्रा देवी ने कहा कि 20 मार्च दिन शुक्रवार को नगर पंचायत के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। आयोजित बैठक में योजनाओं और कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।
उनके इस दौरे से नगर पंचायत में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान सिटी मैनेजर राकेश पाठक,जितेश कुमार, नजीर अमित पाठक,मुख्य सहायक अनूप कुमार तिवारी,सफाई प्रभारी राकेश कुमार सिंहा, विकास कुमार सिंह एवं विश्वनाथ पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे।

