नवरात्र तक 03 लाख 76 हजार 500 गायत्री महामंत्र जाप का लिया संकल्प

अनूप सिंह

मंझिआव: चैत्र नवरात्री गुरुवार से सुरु हो गया।चैत नवरात्री के शुभ अवसर पर मझिआंव के चन्द्री स्थित माता गायत्री शक्तिपीठ मे विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शक्ति कलश स्थापना,बेदी पूजन एवं सभी देवताओं का पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप मे देवमुनी विश्वकर्मा एवं उनकी पत्नी फुलझरी देवी द्वारा माता गायत्री, माता सरस्वती,माता लक्ष्मी,माता दुर्गा तथा गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की पूजा अर्चना व आरती की गई.साथ ही गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक नागेन्द्र सिंह,युवा मंडल के गढ़वा जिला समन्वयक बीरेंद्र सोनी,शक्तिपीठ के परिवाज़ाक दिनेश पाल,उप समन्वयक देवमुनी विश्वकर्मा,अशोक चौरसिया, बेचन राम,नंदलाल प्रजापति, अशोक गुप्ता, फुलझरी देवी, धर्मशिला देवी, सारो देवी, स्वीटी कुमारी, रानी देवी,मुस्कान कुमारी एवं रागिनी देवी ने नवरात्री तक 24-24हजार गायत्री महामंत्र जाप का संकल्प लिया। जबकि महिला मंडल की प्रखंड समन्वयक सुनीता चौरसिया,श्वेता कुमारी एवं नित्यानंद गुप्ता आदि गायत्री परिजनों ने 12-12 हजार मंत्र जाप का संकल्प लिया. इसी तरह सेवानिवृत टी शिक्षक पारस मिस्त्री के द्वारा 4500 गायत्री महामंत्र जाप का संकल्प लिया गया। इस संबंध में गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह ने बताया कि शक्तिपीठ में माता गायत्री के समक्ष संकल्पित 11 वर्षों के लिए जलाया गया अखंड ज्योति लगातार जल रहा है,और आसपास के क्षेत्र में दिव्य ऊर्जा का संचार हो रहा है,और मंदिर परिसर में माता के समक्ष आने वाले लोगों को इस दिव्य ऊर्जा का लाभ भी मिल रहा है।

इधर नवरात्री के अवसर पर मझिआंव दुर्गा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, देवी मंडप एवं काली मंदिर,शिव मंदिर सहित सभी देवालयों में आज माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना एवं आरती की गई। इस अवसर पर प्रखंड के सभी मंदिरों को आकर्षक झालरों से सजाया गया है और ध्वनिविस्तारक यंत्र पर लगातार माता जी का भजन गायन हो रहा है जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है।

Leave a Comment