अनुप सिंह

मझिआंव:- नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या चार स्थित मझिआंव खुर्द गांव में मुख्य सड़क स्थित राधा कृष्ण बालिका विद्यालय के समीप रामरेखा मेहता एवं अरविंद कुमार के घर में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सुनसान का फायदा उठाकर दो घरों में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया।इधर भुक्तभोगी अरविंद कुमार की पत्नी सविता देवी ने बताई की बुधवार के शाम अपने अपने पुत्र आर्यन राज के साथ घर का सभी खिड़की दरवाजा बंद करके सोनपुरवा गांव अपने ननद के घर मुंडन कार्यक्रम में गई थी। गुरुवार के सुबह पड़ोसी के द्वारा फोन कर मुख्य दरवाजे का ताला टूटने की जानकारी दी गई। उसके पश्चात हम लोग अपने घर लौटने के बाद देखें की मुख्य ग्रिल का ताला टूटा हुआ है। और घर के अंदर गोदरेज में रखा 10000 रुपए नकद सहित कान की बाली,झुमका, मंगलसूत्र,गले का चैन आदि गहनों की चोरी हो गई। गहनों के अनुमानित लागत लगभग 2 लाख रुपए बताई गई।
वही अरविंद कुमार के घर से सटे भुक्तभोगी रामरेखा मेहता के पुत्र विकास मेहता ने जानकारी देते हुए बताया मेरी मां का बनारस के किसी निजी अस्पताल में पिछले एक माह से इलाज चल रहा है।मेरे पिताजी रामरेखा मेहता भी वाराणसी साथ में है। मैं घर में अकेला था।भय के कारण मैं अपने दोस्त के घर में सोया था। सुबह में घर आने के बाद देखा कि घर के मेंन दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने से पता चला कि गोदरेज में रखा 80 हजार रुपए नकद सहित मां का लगभग 300000 से ऊपर का गहना चोरी हो गया है। 
इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसआई संजय मुंडा एवं चंदन प्रधान पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी हासिल कर छानबीन शुरू कर दी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का कार्य किया। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास जारी है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी में उनके वर्षों की जमा पूंजी चली गई है, जिससे वे काफी सदमे में हैं। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल व्याप्त है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।
घटनास्थल पर पहुंची नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष:
इधर घटना की सूचना मिलते ही नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उसके पश्चात पुलिस प्रशासन को अज्ञात चोरों को अभिलंब गिरफ्तार करने एवं नगर पंचायत क्षेत्र को भय मुक्त बनाने का आग्रह किया। इस दौरान वार्ड नंबर 4 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद गीता देवी भी मौजूद थी।

