
अनूप सिंह
मझिआंव:- नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगाने वाली नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा देवी का नगर पंचायत कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न वार्डों से आए नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। सभी ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया और ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक बधाई दी।
कार्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने मिठाइयाँ बांटकर अपनी खुशी जाहिर की,और सुमित्रा देवी के नेतृत्व में नगर के विकास की नई उम्मीदें व्यक्त कीं। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और कार्यशैली से नगर पंचायत में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
इस दौरान सुमित्रा देवी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे बिना भेदभाव के नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर नगर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अध्यक्ष के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत करने वालों में पवन कुमार, सनी चंद्रवंशी,टिंकू तिवारी,अमित कुमार,राजेंद्र चंद्रवंशी,जावेद अंसारी,गुड्डू चंद्रवंशी एवं सिंधु चिंटू चंद्रवंशी आदि लोग शामिल थे।

