विष्णु गुप्ता:

बड़कागां रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर हजारीबाग जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं गंभीरता दिखला रही है। सोमवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन बड़कागांव प्रखंड के महुदी क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला और शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने का संदेश दिया । फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन ने आमजन को स्पष्ट संदेश दिया कि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें, विशेषकर सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत सूचनाओं से सावधान रहें। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि सभी जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाले जाएं और विधि-व्यवस्था का पूर्ण रूप से पालन किया जाए। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून को अपने हाथ में लेने वाले या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
फ्लैग मार्च में उपायुक्त शशि कुमार सिंह, प्रशिक्षु,पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन , प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा, डीएलओ निर्भय कुमार, डीसीएलआर राज किशोर प्रसाद,जिला निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया , एसी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम आदित्य कुमार पांडे, गोपनीय प्रभारी प्रदीप कुमार,डीपीओ बैद्यनाथ कांति,एसडीपीओ पवन कुमार, सीओ मनोज कुमार, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ,बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के अलावा अन्य शामिल थे।



