अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन करते हुए ट्रैक्टर को पुलिस ने पड़कर किया जप्त 

अनूप सिंह

मझिआंव: थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पंचायत पुरहे क्षेत्र के दवनकारा रेलवे लाइन के समीप से थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो के नेतृत्व में अवैध तरीके से बालू खनन कर परिवहन करते हुए ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ कर थाना में जप्त किया। मिली सुत्रों से जानकारी के अनुसार स्वराज ट्रैक्टर बाकी नदी से बालू खनन कर ले जा रहा था, उसी दौरान पुलिस पहुंच गई, और पुलिस को देखकर स्वराज ट्रैक्टर चालक अपने वाहन को भागने लगा। लेकिन पुलिस पीछा करते हुए दवनकारा रेलवे लाइन के समीप पकड़ लिया। यह ट्रैक्टर दवनकारा गांव निवासी किसी दुबे जी का बताया जा रहा है।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर अवैध तरीके से बालू खनन कर परिवहन करते हुए ट्रैक्टर को दवनकारा रेलवे लाइन के समीप से पकड़ा गया है। और थाना में जप्त करते हुए वरीय पदाधिकारी को सूचना करते हुए कार्रवाई हेतु खनन एवं परिवहन विभाग को पत्र भेज दिया गया है। वाहन चालक पुलिस को पीछा करते देख ट्रैक्टर खड़ा कर भागने में सफल रहा।

Leave a Comment