एसआईआर को लेकर बीएलए-2 का प्रशिक्षण नगर भवन में बुधवार को होगा आयोजन 

 

अनूप सिंह

 

गढ़वा: विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं (BLA-2) को एसआईआर (मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण) के संदर्भ में प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से बुधवार, 1 अप्रैल को नगर भवन (टाउन हॉल) गढ़वा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

 

सदर एसडीएम सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 80 गढ़वा विधानसभा क्षेत्र संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही एसआईआर प्रक्रिया आरंभ होने की संभावना है। ऐसे में कार्यक्रम से पूर्व सभी राजनीतिक दलों के बीच प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता सुनिश्चित करना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंटों को एसआईआर से संबंधित पूरी प्रक्रिया, महत्वपूर्ण प्रावधान, दायित्व एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को सुबह 11:00 बजे से टाउन हॉल, गढ़वा में शुरू होगा। इसमें उप निर्वाचक पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक पदाधिकारी तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य सभी की सहभागिता से आगामी एसआईआर प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित बनाना है।

Leave a Comment