
यह मंडप क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित हो: ग्रामीण
उमेश कुमार

रमना:प्रखंड के कर्णपुरा पंचायत स्थित दुर्गा मंडप में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना को लेकर एक अहम बैठक मंगलवार आयोजित की गई। बैठक में गांव के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। पूरे वातावरण में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दुर्गा मंडप में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ताकि श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना कर सकें। इस पहल से न केवल धार्मिक गतिविधियों को निरंतरता मिलेगी, बल्कि गांव में आध्यात्मिक वातावरण भी सुदृढ़ होगा। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिमा स्थापना गांव की आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता को नई दिशा देगी। इससे नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जो वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता है। साथ ही यह मंडप क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित हो सकेगा।
बैठक में इस कार्य को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए एक नई कमिटी का गठन किया गया। कमिटी में अध्यक्ष के रूप में आनंद गुप्ता, उपाध्यक्ष सुमन प्रसाद गुप्ता, सचिव संतोष गुप्ता, सह सचिव नीरज प्रसाद गुप्ता, महामंत्री पवन कुमार गुप्ता, मंत्री संतोष कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष विष्णु गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष ओम शिव गुप्ता, संचालक दीपक पासवान, उपसंचालक धर्मेंद्र गुप्ता (भलटू), सूचनामंत्री सुनील कुमार गुप्ता एवं उपसूचनामंत्री बिंदु कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अतिरिक्त मनोज गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, अभय गुप्ता (सोनू), मोतीचंद साह, मुंशी राम (मानपुर), धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता,कृष्ण गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, प्रतोष गुप्ता, रामलाल गुप्ता (मिट्ठू), जनार्दन यादव, चंदन गुप्ता एवं अशोक गुप्ता (गुड्डू) को कमिटी का सक्रिय सदस्य बनाया गया.
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि कमिटी पूर्ण पारदर्शिता, समर्पण और सामूहिक सहयोग के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी. उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपील की कि इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि यह पहल गांव के लिए एक मिसाल बन सके.

