
अनूप सिंह

मोहम्मदगंज:प्रखंड अंतर्गत भीमनगर स्थित स्टेशन रोड के महावीर मंदिर में मंगलवार की शाम हनुमान जयंती श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भगवान श्री राम के परम भक्त, बल, बुद्धि और ज्ञान के प्रतीक संकटमोचन बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम के दौरान शुद्ध घी,तिल तेल,सरसो तेल,नारियल तेल और चमेली के तेल का108 दीप प्रज्ज्वलित कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया। भोग प्रसाद व इसके पश्चात सामूहिक आरती एवं पूजन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल गूंजता रहा।

पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामवासी एवं दुकानदार बंधुओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री रामनवमी पूजा समिति, भीमनगर द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाया।



