
एक दुर्घटना को ग्रामीण भुले नहीं, और दुसरी दुर्घटना हो गई
उमेश कुमार

रमना: थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी गत चार दिन पूर्व ही झुरहा गांव के एक युवक कि मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गयी थी। जिसके बाद ग्रामीणों नें सड़क जाम कर खूब उपद्रव मचाया था। इस घटना को लोग अभी भूले भी नहीं है की भागोडीह पंचायत के चुंदी घाटी के केरवा दामर में मोटरसाइकिल कि आमने सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, घायलों को राहगीरों एवं ग्रामीणों कि मदद से एम्बुलेंस से उपचार हेतु भेजा गया। घायलों कि गंभीर स्थिति को देखते हुए करचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र न भेज कर सीधे गढ़वा अस्पताल में उपचार हेतु भेजा गया।
इस सम्बन्ध में ग्रामीणों नें बताया कि भागोडीह पंचायत के चुंदी ग्राम निवासी सूर्यदेव यादव के पुत्र सोना यादव अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से सोनेहारा से घर आ रहा था,और सोनेहारा ग्राम निवासी नरेश राम के पुत्र अपने मित्र के साथ मोटरसाइकिल से रमना से घर सोनेहरा जा रहा था, इसी क्रम में चुंदी घाटी केरवा दामर में दोनों मोटरसाइकिल कि आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों मोटरसाइकिल के सामने के परखच्चे उड़ गये। और सभी मोटरसाइकिल सवार एवं चालक सड़क पर ही फेंका गये। जिसमे चुंदी ग्राम के सोना यादव का खोपड़ी खुलकर बाहर निकल गया, जिसकी स्थिति बहुत ही नाजुक बना हुआ है और गढ़वा से भी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया।
वही नरेश राम के घायल पुत्र को गढ़वा सदर अस्पताल में ईलाज चल रहा है। घटना कि सुचना पाकर रमना पुलिस पहुँच कर घटना के बारे में जाँच पड़ताल प्रारम्भ कर दिया।

