भाजपा पूर्वी मंडल कमेटी का किया विस्तार, महामंत्री,  मीडिया प्रभारी, उपाध्यक्ष का किया गया चयन, लोगों में हर्ष 

विष्णु गुप्ता

बड़कागांव : भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के द्वारा एवं मंडल अध्यक्ष विजय यादव के सहमति से बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल कमिटी का विस्तार किया गया। जिसमें मंडल उपाध्यक्ष सुमन गिरी, मेघन यादव, विनोद महतो, देवंती देवी, महामंत्री भागीरथ ठाकुर, ज्ञानचंद महतो, मंत्री कुंवर महतो, हीरालाल साव, प्रेमलाल महतो, विनीता देवी, कोषाध्यक्ष नारायण महतो, मीडिया प्रभारी विष्णु गुप्ता, युवा मोर्चा सोनू कुमार साव, महिला मोर्चा सेवंती कुमारी, किसान मोर्चा त्रिवेणी महतो, ओबीसी मोर्चा लखन लाल प्रजापति, एससी मोर्चा सुदामा रजक, एसटी मोर्चा चंदन गंझु, अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद गुलाम मुस्तफा बनाए गए। मनोनीत सदस्यों को सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, पुर्व विधायक लोकनाथ महतो समेत सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने बधाई दिया है।

Leave a Comment