सेवानिवृत्त 88 वर्षीय पंचायत सेवक की हुई मौत

अनूप सिंह

मझिआंव: प्रखंड क्षेत्र के दलको गांव निवासी सेवानिवृत्ति वयोबृद्ध पंचायत सेवक संत कुमार दुबे 88 वर्ष की शुक्रवार को रात्रि में मौत हो गई। उनके परिजनों ने बताया कि वे पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे,और रांची स्थित रिंग्स में उनका इलाज कराया जा रहा था,और वहाँ से जबाब मिलने के बाद वाराणसी के बीएचयू में इलाज चल रहा था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

श्री दुबे का शव आने के बाद स्थानीय बांकी नदी में अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे चार पुत्रों एवं चार पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।

Leave a Comment