लिभर की बिमारी से ग्रसित थे प्रधानाध्यापक
अनूप सिंह

मझिआंव:बाजार निवासी प्राथमिक विद्यालय चाका(अधौरा) के प्रधानाध्यापक श्यामाकांत तिवारी उम्र क़रीब 54 वर्ष की उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल में मंगलवार को शुबह में मौत हो गई। इस संबंध में श्यामाकांत तिवारी के भाई राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमाकांत तिवारी ने बताया कि श्री तिवारी का कई वर्षों से लिभर का इलाज चल रहा था। इसी दौरान उनका हाइड्रोसील में पानी भर कर इन्फ़ेक्सन हो गया था। जिसके बाद उनका बीएचयू में आप्रेशन कराया गया था,और स्थिति खराब होने पर दो दिन से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके असामयिक निधन से मझिआंव बाजार के व्यवसाइयों सहित प्रखंड के शिक्षक मर्माहत हैं। और खबर लिखे जाने तक शोक संवेदना प्रकट करने वाले लोगों का तांता लगा हुआ था।
उनकी मौत पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा कि स्वभाव से मिलनसार व मृदुभाषी श्यामाकांत तिवारी के अचानक मौत से हम सभी काफी दुखी हैं। ईश्वर उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। श्री तिवारी के निधन पर व्यवसाइ संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कमलापुरी, युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी,गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह, शिक्षक संघ के अशोक कमलापुरी,पूर्व प्रधानाध्यापिका समाजसेवी श्रीमती सत्या दुबे,अच्युतानंद तिवारी,देवेन्द्र नाथ दुबे ,संजय कमलापुरी, प्रेमानंद त्रिपाठी,मारुतिनंदन सोनीआदि लोगो ने शोक जताया है।



